फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे पति का माल समेट कर भागी ‘लुटेरी दुल्हन’

Thu, 29 Dec 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शादी रचाकर लड़कों को बेवकूफ बनाने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ चौथे पत‌ि का माल समेट कर भाग गई। पीड़‌ित ने पुलिस अध‌िकार‌ियों से मामले की शिकायत की है। उधर पुल‌िस मह‌िला पर कार्रवाई को लेकर बैकफुट पर आ गई।  
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के चकनथनपुर मजरे बहरामपुर गांव निवासी राजकुमार गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत में कहा है कि वह चार साल पहले सामूहिक विवाह संस्कार समारोह में शामिल होने आए थे। वहां कानपुर सचेंडी थाना क्षेत्र की एक महिला से रिश्तेदारों के बीच में शादी की बातचीत हुई थी। बाद में मंदिर में दोनों की शादी हुई। करीब सात महीने बीतने के बाद उसकी पत्नी नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसके बारे में छानबीन करने कानपुर पहुंचा। वहां भी कोई सुराग नहीं लगा। खोजबीन के दौरान जानकारी हुई कि महिला की शादी 2007 में बांदा जिले में हुई थी। उसकी भी नकदी जेवरात लेकर चंपत हुई थी। बांदा प्रशासन ने जनसूचना अधिकार के तहत इसकी जानकारी भी दी है। महिला की दो शादियां कानपुर में भी करने का पता लगा। पीड़ित ने महिला के खिलाफ लोगों के साथ शादी रचाकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। दूसरी ओर विवेचक एसआई रामजी सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पत्नी को बुलाने की मांग का सेक्शन 9 के तहत कानपुर कोर्ट में मामला डाला था। उसमें भी महिला नहीं पेश हुई। एसपी के यहां भी शिकायती पत्र देकर ऐच्छिक ब्यूरो में पत्नी को बुलाने की मांग की थी। महिला के न आने पर पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। पीड़ित को कई बार थाने बुलाया जा चुका है लेकिन पीड़ित नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें