फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वर्चस्व को लेकर पूर्व प्रधान ने समर्थकों संग चलाई गोलियां, छात्र की मौत, जेसीबी से भीड़ को कुचलने की कोशिश

Sat, 26 Dec 2020 11:15 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव में पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के बीच वर्चस्व को लेकर शनिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बवाल हो गया। पूर्व प्रधान पक्ष ने भीड़ पर फायरिंग की। जेसीबी चलाकर भीड़ को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


फायरिंग में दो गोली कक्षा नौ के छात्र को लगने से उसकी मौत हो गई। छात्र के चाचा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर डीएम, एसपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।

एसपी ने आरोपियों की तलाश में टीमे गठित की हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए फोर्स गांव में तैनात किया गया है। जाफरगंज थाने के अरगल निवासी सभाजीत सिंह पूर्व प्रधान हैं। उनकी देवरी बुजुर्ग-अमौली मार्ग पर मार्केट और पीछे खेत पर मकान बना है।
विज्ञापन


वह शनिवार दोपहर देवरी गांव से निकले रहे थे। इस दौरान रास्ते में लोग मशीन से पराली कतरा रहे थे। धूल सड़क की ओर आ रही थी। इसका सभाजीत सिंह ने विरोध किया। तो आपस में नोकझोंक होने पर मशीन चालक को सभाजीत ने पीट दिया।

देवरी बुजुर्ग गांव के लोगों ने देवरी प्रधान अंशू शुक्ला को घटना की जानकारी दी। इस पर प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच मोबाइल पर गाली गलौज हो गई। एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। खुन्नस में पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह लाइसेंसी बंदूक और अवैध असलहों से लैस करीब 15 से 20 साथियों के साथ देवरी मेला मैदान पहुंच गए।

यहां लोगों से गाली गलौज की। प्रधान अंशू शुक्ला समेत तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गाली देने का विरोध किया। मामला बिगड़ता देख पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह पक्ष के लोग भीड़ पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान अभिषेक (16) पुत्र जय सिंह उर्फ चुल्ला आरख गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

दूसरी गोली अभिषेक के चाचा नरेंद्र (32) पुत्र रामसेवक के पैर में लगी। इससे नाराज ग्रामीण पूर्व प्रधान सभाजीत सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए। ग्रामीणों को रोकने के लिए पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने जेसीबी चालू की और भीड़ पर चढ़ाने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अभिषेक और नरेंद्र को सीएचसी बिंदकी लेकर आई। डाक्टर ने अभिषेक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जहां डाक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर डीएम संजीव सिंह और एसपी रात करीब नौ बजे मौके पर पहुंच गए। एसपी ने तीन पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि गोली लगने से एक किशोर की मौत हुई है। जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। दो को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें