फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान, गोदाम में विकराल आग

Tue, 31 Mar 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मनगर में देशी शराब ठेका के पास सोमवार रात कार एसेसरीज की दुकान और गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सीज फायर के चार सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे दुकान का शटर और गोदाम के दरवाजे उखड़ कर दूर जा गिरे। इससे दुकान के पीछे स्थित गूदड़ बस्ती में भी भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


लोग गृहस्थी का कीमती सामान और परिवार लेकर सड़क पर आ गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां पहुंची और करीब तीन घंटे जूझने के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया गया है। आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल बर्बाद हुआ।

पीरोड निवासी प्रणय अग्रवाल कार एसेसरीज का कारोबार करते हैं। इनके पास एमजीटी और सोनी कंपनी की यूपी डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। प्रणय ने ब्रह्मनगर में वीके सिंह का तीन मंजिला मकान किराए पर ले रखा है। निचले तल पर दुकान और ऊपर की दो मंजिलों में गोदाम है।
विज्ञापन


प्रणय के मुताबिक रोज की तरह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने दुकान बंद की। इसके बाद वह पास स्थित राजकुमार नैनानी की दुकान पर बैठकर बातचीत करने लगे। करीब 15 मिनट बाद मुहल्ले केएक युवक ने दुकान और गोदाम में आग लगने की खबर दी। वह फौरन दुकान पर पहुंचे।

तब तक इलेक्ट्रिनिक और फाइबर के सामानों को लपटों ने चपेट में ले लिया था। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी। दुकान और गोदाम में रखे सीज फायर के चार सिलेंडर एक-एक कर फट गए। बाद में शहर भर के फायर स्टेशनों से दमकल की 17 दमकल पहुंची। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। आग से मकान की दीवारें और छतें दरक गईं।

प्रणय के मुताबिक आग से दुकान और गोदाम में रखा डेढ़ करोड़ रुपये का माल जला है। इधर, फायर अफसर का कहना है कि आग लगने की वजह और नुकसान का जांच के बात ही पता चल सकेगा।                                                                                           
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें