फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी व बेटियों के सामने बेटे को पीटकर मार डाला, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी पिता गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 09:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
आरोपी पिता संतराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में कोतवाली क्षेत्र में मूसानगर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे में रहने वाले पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बिस्तर पर लघुशंका करने से नाराज पिता ने पत्नी व बेटियों के सामने पांच वर्षीय इकलौते पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। जनपद हमीरपुर के थाना बिवार के छानी खुर्द निवासी संतराम के परिवार में पत्नी अनीता के अलावा बेटी अंजना (10) व खुशी (7) और एकलौता पुत्र रविंद्र (5) था। संतराम एक माह पूर्व मूसानगर रोड स्थित हथेरूआ गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था।

वहीं पर ही झोपड़ी में परिवार के साथ रहता था। तहरीर देकर मां अनीता ने बताया कि सोमवार शाम को रोज की तरह सभी लोग खाना खाने के बाद साथ सो रहे थे। मंगलवार भोर पहर पिता संतराम के बगल में सो रहे बेटे रविंद्र ने बिस्तर पर लघुशंका कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

इससे नाराज होकर पति ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर बेटियों के साथ उसकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। उसकी आंखों के सामने रविंद्र की मौके पर मौत हो गई। बेटे की मौत का पता चलते ही पति ने लोडर से पूरे परिवार को लेकर शव गांव छानी खुर्द लेकर चला गया।

तभी अनीता ने मौका पाकर अपने भाई अजय कुमार पुत्र जिया लाल निवासी पारा रैपुरा थाना सुमेरपुर, हमीरपुर को घटना की जानकारी दी। आनन फानन में अजय ने अन्य परिजनों के साथ गांव पहुंचकर आरोपी संतराम को पकड़कर पीटा। इसके बाद अजय ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

गांव पहुंची पुलिस संतराम को पकड़ कर कोतवाली लाई। पुलिस ने संतराम की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अनीता की तहरीर पर पति संतराम के  खिलाफ पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शव जलाने की अफवाह पर हरकत में आई थी पुलिस
मंगलवार की सुबह भट्ठा मजदूर द्वारा पुत्र की हत्या कर शव जलाकर छिपा देने की अफवाह उड़ने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस जांच करने ईंट भट्ठा पहुंची तो कोई सुराग नहीं मिलने पर लौट आई।

चीखकर बोली मां, ऐसा पिता दुश्मन को भी न मिले
पति के खिलाफ इकलौते पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाली अनीता पुलिस से चीख कर बोली, ऐसा पिता दुश्मन को भी न मिले। उसने कहा कि पुत्र के हत्यारे को कड़ी सजा जरूर दिलाएं। अगर संतराम का इरादा भांप जाती तो चाहे जान चली जाती तो जिगर के टुकड़े को कुछ न होने देती। उसने पुलिस को पति के आपराधिक इतिहास के बारे में भी बताया। हत्यारोपी कई और मामलों में विचाराधीन भी बताया जा रहा है।

भाई को बचाने के लिए रो-रोकर गुहार लगाती रहीं बहनें
बिस्तर पर लघुशंका करने से गुस्से में आकर हैवान बने पिता संतराम से बहनें रो-रोकर मासूम भाई को छोड़ने की गुहार लगाती रहीं। लेकिन बेटे को बेरहमी से पीट रहे पिता का दिल नहीं पसीजा। पत्नी और बेटियों ने जब बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। संतराम की आंखों में उतरा खून को देखकर तीनों झोपड़ी के कोने में बैठकर बिलखती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें