फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने क्या बात हुई कि उसने खुद को मार ली गोली

Sun, 04 Dec 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
फतेहपुर सदर कोतवाली के खुशवक्त रायनगर में रविवार सुबह एक किसान के इकलौते बेटे अभिषेक ने खुदकुशी कर ली।उसने कमरे में पिता की डबल बैरल बंदूक से गोली मार ली। आवाज सुनकर माँ और पिता पहुंचे। गोली गले से जबड़े को चीरते हुए आरपार हो गयी थी। पुलिस ने बंदूक को जब्त कर लिया है। अभिषेक सिंह गौतम (24) गाजीपुर के मूलनिवासी कृष्णकुमार का बेटा था। वह 4 विवाहित बहनों में इकलौता भाई था। पिता ने बताया कि वह बगल वाले प्लॉट में खुदाई कर रहे थे। अभिषेक की माँ रसोई में थी। बेटा तीन महीने पहले ही अपने बहनोई के घर हैदराबाद में दो साल तक रहने के बाद लौटा था। पिता के मुताबिक बेटे की मानसिक हालात ठीक न होने से उसका इलाज भी करा रहे थे। कोतवाल महेश पांडेय का कहना है कि भले ही मानसिक हालात कुछ भी रही हो, घटना से कुछ समय पहले किसी बात पर विवाद या तनाव जरूर हुआ होगा। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें