फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के रिश्तेदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Apr 2021 09:13 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के साले को मंगलवार रात गोली मार दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर निवर्तमान प्रधान समेत दो लोगों को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। तीन कारें भी बरामद की हैं। ग्राम पंचायत कुईया के नगला लाले निवासी राहुल यादव प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रचार के लिए साला अंशुल यादव (26) शिकोहाबाद से आया है। राहुल के मुताबिक मंगलवार रात अंशुल पास की दुकान से कोल्डड्रिंक लेने गया था, जहां प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव उर्फ चांदगीराम ने साथियों के साथ मिलकर अंशुल को पहले लाठी-डंडे से पीटा और पेट में गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर तीन कारें छोड़कर भाग गए। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव, होशियार सिंह, राजीव यादव, अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अखिलेश और होशियार को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। तीन कारें भी जब्त की हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें