फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : गर्भवती के साथ गैंगरेप, काेख में ही मार डाला बच्चा

Tue, 30 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
महाराजपुर के एक गंव निवासी महिला का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले तीन लोगों ने बीती 24 अगस्त को उनकी गर्भवती बहू के साथ रेप किया। अगले दिन जब वे बहू और पति व बेटे के साथ थाने जा रही थी, तो रास्ते में भी तीनों आरोपियों ने उन लोगों के साथ मारपीट की। जिससे बहू के 3 माह का गर्भ खराब हो गया। सोमवार को एसएसपी शलभ माथुर को प्रार्थना पत्र देने पहुंची महिला का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उसे व पूरे परिवार को धमका रहे हैं। रिपोर्ट न लिखाने का दबाव डाल रहे है। इसके अलावा उनकी नियत परिवार के मकान और प्लाट पर भी खराब है। इतना ही नहीं चौकी पुलिस भी आरोपियों से मिली हुई है। एसएशपी ने मामले की जांच आदेश दिए हैं। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला आपसी विवाद है। रेप की बात गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें