रेलवे गार्ड भर्ती के अभ्यर्थियों से घूस लेने के आरोप में लोको अस्पताल के एक डॉक्टर को रेलवे की विजिलेंस टीम ने पकड़ लिया। डॉक्टर के चैंबर से 70 हजार रुपये भी बरामद हो गए। उसके निलंबन की सिफारिश की गई है। डॉक्टर के अटेंडेंट के निलंबन की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
रेलवे में इस समय ट्रेन गार्डों की भर्ती चल रही है। अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच हो रही है। रेलवे की विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि यहां पर गार्ड भर्ती में आए अभ्यर्थियों से मेडिकल के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
उत्तर मध्य रेलवे के विजिलेंस इंस्पेक्टर फैजान आदिल समेत विजिलेंस अधिकारी एम.कुलश्रेष्ठ और विशाल सिंह की टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। डॉक्टर आरके वर्मा के चैंबर को घेर लिया गया। डॉक्टर के चैंबर से 70 हजार रुपये बरामद हो गए। खास बात यह रही कि शुक्रवार को 19 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होनी थी।
4 of 5
डेमो पिक
टीम ने जब छापा मारा तो 14 लोगों की मेडिकल जांच हो चुकी थी और चैंबर में 70 हजार रुपये रखे हुए थे। इससे भी साफ है कि प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच हजार रुपये ऐंठे जा रहे थे। रिश्वत की रकम इकट्ठा करने वाले डॉक्टर आरके वर्मा के अटेंडेंट मनोज कुमार को भी पकड़ लिया गया।
विजिलेंस की टीम ने सभी दस्तावेज, बरामद रकम जब्त कर ली। डॉक्टर और अटेंडेंट के खिलाफ विभागीय लिखापढ़ी कर दोनों को निलंबित करने की संस्तुति कर रिपोर्ट जोनल मुख्यालय को भेज दी गई है।