फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का गुप्तांग काटकर पत्नी को किया था कुरियर, अब मिली उम्र कैद की सजा

Sat, 24 Sep 2016 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

बात 21 जुलाई 2013 की है। कानपुर के रनिया स्थित पर्यटक आवास से सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां सरकारी डाक्टर सतीश की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसका गुप्तांग काट लिया गया था और उसके शरीर पर कई गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। मामला इतना गंभीर था कि देशभर में हड़कंप मच गया था। फिर आगे जो हुआ उससे भी ज्यादा स्तब्‍ध करने वाला था। 
 

पत्नी काे कुरियर ‌क‌िया था डाक्टर का गुप्तांग

डेमाे प‌िक्स
डाक्टर की हत्या और गुप्तांग काटे जाने तक का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला डाला। डाक्टर सतीश का कटा गुप्तांग कुरियर से उसके पत्नी तक पहुंच गया। कुरियर खुला तो पत्नी के होश उड़ गए। कुरियर संग मिले लेटर में डाक्टर के चरित्र पर कई संगीन आरोप लगे थे। हत्या करने वाले ने डाक्टर की करतूत सुनकर लोगों के रूह कांप उठे। जांच में मालूम चला कि आरोपी डाक्टर के घर काम करने वाली प्रीतिलता थी।
 
 

प्री‌त‌िलता संग दुष्कर्म, बहन पर भी डाली थी बुरी नजर

डेमाे प‌िक्स
 प्रीतिलता  ने डाक्टर पर कई संगीन आरोप लगाए। पत्र में उसने आपबीती लिखी और बताया कि डाक्टर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। डाक्टर प्रीतिलता को बदनाम करने का डर दिखाकर चुप करा दिया करता था। जब डाक्टर ने प्रीतिलता के बहन पर बुरी नजर डाली तो उसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने डाक्टर की बेरहमी से हत्या कर उसके गुप्तांग को काटकर उसकी पत्नी को कुरियर कर दिया।  
 

 
विज्ञापन

अब मिली उम्र कैद की सजा

डेमाे प‌िक्स
हत्या के चौंकाने वाले मामले में जिला न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने आरोपी प्रीतिलता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रीतिलता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिसे प्रीतिलता के वकील हाईकोर्ट में चुनौति देने की तैयारी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें