फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली को लेकर भड़के डीएम, बोले- नहीं लूंगा मैं जिम्मेदारी

Sun, 18 Dec 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रैली स्थल पर निरिक्षण को पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। रैली की सुरक्षा को लेकर रविवार को डीएम रैली स्थल के निरिक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां उन्हें सुरक्षा में कई गड़बड़ियां नजर आई।
विज्ञापन


इस पर डीएम का पारा हाई हो गया। उन्होंने मौके पर ही आयोजकों फटकार लगाते हुए कहा अभी पीएम को लिखकर भेज रहा हूं। यहां सुरक्षा के नाम पर काफी गड़बड़ी है। इतना ही नहीं गुस्साए डीएम ने मामले की पीएमओ से शिकायत करने की बात कही बोले अगर कोई चूक होती है तो इसमें मैं जिम्मेदारी नहीं लूंगा।

इस पर आयोजकों के हाथ पैर फूल गए हैं। डीएम के तेवर देख सभी इधर-उधर दौड़ते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में कल की इस महारैली पर सुरक्षा को लेकर मामला फंसता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें