फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: भूमि विवाद में सौतेले भाइयों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत छह घायल

Sat, 27 Mar 2021 11:15 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में शुक्रवार रात भूमि विवाद में सौतेले भाइयों और उनके परिजनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक भाई की हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई, जबकि उसका एक पुत्र और पांच भतीजे घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने सौतेले भाई और उसके पांच पुत्रों समेत आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। करनपुर मतनी निवासी विजय (65) गांव में ही रहकर खेती करते थे। पास में ही उनके सौतेले भाई गिरींद्र का मकान है। विजय के मकान के सामने सहन की भूमि पड़ी है।

इस भूमि पर एक नीम का पेड़ भी है। इसी भूमि को लेकर विजय और गिरींद्र के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे भूमि विवाद में विजय और गिरींद्र के बीच बातचीत हो गई। विवाद बढ़ा तो गिरींद्र और उसके पांच पुत्रों ने लाठी डंडों से विजय पर हमला बोल दिया। यह देखकर विजय का पुत्र रामखेलावन (40) व उसके भतीजे राजेश (40), राम आसरे (45), दिले राम (22) , सत्यम (22 )और राहुल (25) मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


इस पर गिरींद्र और उसके पुत्रों ने इन सभी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में विजय, उसके पुत्र और भतीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

हरपालपुर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि विजय के पुत्र रामखेलावन की तहरीर पर गिरींद्र और उसके पांच पुत्रों रमेश, देशराज, शिवराज, मुल्कराज, शिवपाल समेत आठ लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें