फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईंट से कुचलकर महिला की हत्या, जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jul 2019 03:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के जालौन जिले में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

 

यह घटना कालपी थाना क्षेत्र की है। यहां पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हरीगंज मोहल्ला निवासी लल्लू की 50 वर्षीय विधवा पत्नी गुररो का शव जंगल में मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

पुलिस के मुताबिक ईंट से कुचलकर महिला की हत्या की गई है। मृतका की बेटी ने इलाके के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें