यूपी के जालौन जिले में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह घटना कालपी थाना क्षेत्र की है। यहां पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हरीगंज मोहल्ला निवासी लल्लू की 50 वर्षीय विधवा पत्नी गुररो का शव जंगल में मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक ईंट से कुचलकर महिला की हत्या की गई है। मृतका की बेटी ने इलाके के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।