फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ऑनलाइन ठगी में दरोगा का बेटा गिरफ्तार, फर्जी आईडी बनाकर की गई थी ठगी

Wed, 05 Feb 2020 07:59 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के मौदहा में बैंक खातों से लाखों की राशि निकालने के मामले में बुधवार को साइबर सेल की मदद से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 70 हजार रुपये व टिकट बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी का पिता फतेहपुर जिले में दरोगा के पद पर तैनात है।
विज्ञापन


एसपी श्लोक कुमार ने बताया अर्से से लोगों के बैंक खातों से आईआरसीटीसी के माध्यम से पैसे निकालने की शिकायतें आ रही थी। बताया मौदहा कस्बा के थाना चौराहा निवासी व्यापारी चंद्रभान कुशवाहा, कम्हरिया निवासी अब्दुल मजीद व एक अन्य समेत तीन मामले मौदहा कोतवाली में दर्ज कराए गए।

इन तीनों मामलों में 137263 रुपये की ठगी की गई थी। मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल के साथ पुलिस की टीमें लगाई गई थी। जांच में पाया कि खाते से ऑनलाइन आईआरसीटीसी के माध्यम से बड़ी संख्या में रेलवे टिकट बुक कराए गए थे।

इस अपराध में नारायच मौदहा निवासी निजामुद्दीन पुत्र नईमुद्दीन का नाम प्रकाश में आया। जिसे स्वाट टीम व मौदहा कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन मोबाइल, तीन सिम कार्ड, 70 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि एटीएम प्रयोग करने वाले व्यक्ति जब एटीएम या बैंक से पैसे निकालते हैं तो वह उनके एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, वैलेड दिनांक को देखकर नोट किया जाता था।

इसके बाद आईआरसीटीसी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों के टिकट बुक करने में पेमेंट करने के दौरान लोगों के नोट किए गए एटीएम व पिन नंबर, वैलेड दिनांक का प्रयोग कर खाते से पैसे निकाले जाते थे। एसपी ने बताया कि आरोपी काफी समय से ऑनलाइन ठगी कर रहा था। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ में मामले दर्ज हैं। एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस को 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें