माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म व धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी के परिजनों का कहना है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग था। विवाद होने पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कानपुर में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती का आरोप है कि कोचिंग से लौटकर वह घर जाने के लिए टेंपो से रऊ गांव पहुंची। वह पैदल घर जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
रास्ते में उसे गांव के अजीत ने पकड़ लिया। उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी युवक के परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।
विवाद होने पर दूरियां बढ़ीं तो युवती ने आरोप लगा दिया। एसओ अशोक भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।