नोट बंदी के बाद से कई बैंकों में जारी गड़बड़झाले की लगातार खबरें आने से पूरा देश सन्न रह गया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल कर भ्रष्टाचार के सफाए के लिए यह मुहिम शुरू की थी। लेकिन जिन कंधों पर मुहिम यह चलनी थी वही दागदार साबित हो रहे हैं। आए दिन बैंक में घोटाले का कोई न कोई मामला सामने आ रहा है।
ताजा मामला बुधवार को कानपुर में सामने आया है। कानपुर के चकेरी इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा के असिस्टेंट मैनेजर पर पीछे की खिड़की से रकम बदलने का आरोप लगा है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक इलियास नामक व्यक्ति ने बैंक मैनेजर राजकुमार तिवारी पर यह आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। शिकायतकर्ता और बैंक मैनेजर दोनों से पूछताछ चल रही है।