फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला के साथ गैंगरेप के प्रयास में फंसा अखिलेश सरकार का ये मंत्री 

Thu, 25 Aug 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन

विज्ञापन
अपनी साख बचाने की कोशिश कर रहे अखिलेश यादव को एक और झटका लगा है। इस बार उनकी सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री मो. इरशाद पर दलित महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश करने का आरोप लगा है। इसमें एसडीएम जीतेंद्र श्रीवास्तव को भी आरोपी बनाया गया है। कमिश्नर के आदेश पर औरया कोतवाली में दोनों के खिलाफ गैंगरेप के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना 13 मार्च की है। महिला का आरोप है कि मंत्री और तत्कालीन एसडीएम उसके पति द्वारा आरटीआई के जरिए किए जा रहे खुलासे से नाराज थे। उन्होंने एसडीएम और मंत्री के खिलाफ कई शिकायतें भी कर रखी थी। आरोप है कि दोनों शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बार-बार धमकी देने के बावजूद जब उनके पति ने शिकायत वापस नहीं ली तो मंत्री और एसडीएम उसके घर पहुंच गए। अकेला देख दोनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप करने का प्रयास किया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर दोनों भाग खड़े हुए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने किया अनदेखी 

डेमाे प‌िक्स
पीड़ित दलित महिला का आरोप है कि वारदात के बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उसे लगातार धमकियां भी दी जा रही थी। लगातार शिकायत करने के बाद आखिरकार कमिश्नर ने औरया कोतवाली को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। पुलिस अब शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें