घने जंगल में झाड़ियों के बीच महिला का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। गैंगरेप और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। कानपुर के घाटमपुर देवमनपुर गांव के बाहर घने जंगल में एक जलती हुई लाश को देखर हड़कंप मच गया। गांववालों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लाश काफी जल चुकी थी। पुलिस ने फोरेन्सिक टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।