फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको नशा चढ़ाकर ‘उड़’ गई ये नई नवेली ‘शातिर दुल्हन’, पहचान लें फोटो, हो जाएं सावधान

Tue, 21 Feb 2017 09:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अनूप और नेहा को हनीमून के लिए नैनीताल जाना था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनीमून जाने से पहले पति और ससुरालवालों को नशा चढ़ाकर शातिर दुल्हन लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।   
विज्ञापन

सेवईं में मिलाया था नशीला पदार्थ

डेमो पिक
कानपुर चकेरी में एक नवविवाहिता ने ससुराल के लोगों को सेवई में नशीला पदार्थ खिला दिया। ससुराल के लोगों के अचेत होने पर वह जेवर और कीमती सामान लेकर चली गई। होश आने पर ससुराल के लोगों को घटना का पता चला। पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जेवर और सामान ले गई

डेमो पिक
इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि विवाहिता अपने जेवर और अन्य सामान ले गई है। जेके कालोनी निवासी एक एक्सपोर्ट कंपनी में मैनेजर अनूप की शादी गाजीपुर की नेहा से 22 जनवरी को हुई थी। अनूप और नेहा को हनीमून के लिए नैनीताल जाना था। इसके लिए नेहा ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी।

सभी ससुरालवाले अचेत हो गए

डेमो पिक
अनूप ने बताया कि 10 फरवरी को नेहा ने खाना पकाया। इस दौरान सेवई में नशीला पदार्थ मिलाया। रात में सेवई खाने के बाद सभी लोग अचेत हो गए। इसके बाद नेहा ने आठ लाख के गहने, 10 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान समेटा और ससुराल से चली गई। अनूप के मुताबिक उन्होंने नेहा को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस अभी भी चुप

डेमो पिक
तब 11 फरवरी को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नेहा की गुमशुदगी दर्ज की लेकिन उसे खोजने का प्रयास नहीं किया। पुलिस अभी भी मामले को हल्के में ही टाले दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें