फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: चलती जीप में दुष्कर्म, लेखपाल पर मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Jun 2020 04:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बांदा जिले में चलती जीप में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल के खिलाफ अपहरण और चलती जीप में रेप करने का मामला दर्ज किया है।

बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह वह अपने दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। तभी पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल सुशील पटेल दो साथियों के साथ जीप से पहुंचा और उसे जबरन जीप में डालकर ले जाने लगा। लड़की की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरीन्द्र सिंह के अनुसार घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद सोमवार को दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें