फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे बांदा डीएम, जा रहे थे मुख्य सचिव से मिलने

Fri, 02 Feb 2018 11:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक

इसे कहते हैं बाल-बाल बचना। बांदा डीएम मुख्य सचिव की बैठक में शामिल होने झांसी जा रहे थे। रास्ते में उनकी इनाेवा कार ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही हादसे में डीएम व अन्य लोग घायल होने से बच गए।
 

विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
ज‌िलाअधिकारी दिव्य प्रकाश गिरी ने गुरुवार को ही बांदा जिले का चार्ज संभाला है। सरकारी कार्य से वह सुबह अपने इनोवा वाहन पर झांसी जा रहे थे। मटौंध थाने के आगे महोबा रोड में सामने जा रहे ट्रक से उनका वाहन टकरा गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
हादसे में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जिला अधिकारी व चालक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को वापस जिला मुख्यालय भेज दिया गया। उन्होंने दूसरे वाहन से आगे का सफर तय किया।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
सीओ सिटी राघवेंद्र व क्षेत्र की अन्य पुलिस को हादसे की कोई जानकारी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि इस तरह की कोई घटना की सूचना उन्हें नहीं दी गई है। वहीं अन्य अधिकारी भी डीएम के न होने से जानकारी देने से कतराते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें