फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: पुलिस थाने से चंद कदम दूर किराना दुकान में चोरी, शटर तोड़कर पार किया हजारों का सामान

Wed, 14 Sep 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में पुलिस थाने के पास किराना की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पुलिस स्टेशन से चंद कदम दूर किराना दुकान का शटर तोड़कर चोर नकदी सहित सामान चुरा ले गए। दुकान स्वामी ने पुलिस को अज्ञात चोरों द्वारा घटना अंजाम देने की तहरीर दी है। लगभग 50 हजार रुपये कीमत का सामान ले जाने की बात कही है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है।

विज्ञापन


किराना व्यापारी सनत कुमार शिवहरे ने दी तहरीर में कहा कि बिसंडा थाना से कुछ दूर उसकी दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दी। गोलक में रखे बिक्री के रुपये और सामान चोरी कर ले गए। आसपास वालों से सुबह घटना की जानकारी हुई। घटना के खुलासे की मांग की।

साथ ही यह भी कहा कि पूर्व में चोरी हो चुकी है। अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। व्यापारियों में भय व्याप्त है। आरोप लगाया कि पुलिस पिकेट ड्यूटी के बावजूद घटना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें