फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेकिंग के समय दरोगा को कुचलने का प्रयास, फ्लैग मार्च के दौरान देर रात हुई वारदात

Sat, 19 Oct 2019 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद में गुमटी मार्केट स्थित गुरू गोविंद सिंह चौक पर शुक्रवार रात कार सवार युवक ने नजीराबाद थाने में तैनात दरोगा योगेंद्र सिंह सोलंकी और हमराहों को कुचलने का प्रयास किया। राहगीरों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार रात वह उप विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एसआई संजय शुक्ला, ललित चौहान, हेड कांस्टेबल शिवमूर्ति, सिपाही सुधीर, शिव नरेश, महिला कांस्टेबल पूनम सिंह सहित अन्य सिपाही और आईटीबीपी फोर्स संग गुमटी मार्केट में फ्लैग मार्च कर रहे थे।

तभी गुरू गोविंद सिंह चौक के पास ब्लैक फिल्म लगी कार आते हुए दिखाई दिया। आरोप है कि उन्होंने कार रोककर सीसा उतारने के लिए कहा तो कार चालक ने उन्हें और पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास करते हुए वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


हालांकि वहां मौजूद सिपाहियों ने इधर उधर कूदकर जान बचाई। कार सवार को भागता देख राहगीरों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकला। थाना प्रभारी मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि एसआई योगेंद्र सिंह की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें