फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस के खुरासान माड्यूल से जुड़े पांच लड़कों को एटीएस ने उठाया

Thu, 16 Mar 2017 12:36 PM IST
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आईएसआईएस के संदिग्ध गुर्गे आतिफ और सैफुल्लाह के खुरासान माड्यूल से जुड़े लोगों की तलाश में एटीएस ने कानपुर के चमनगंज से चार और बाबूपुरवा से एक लड़के को पकड़ा है। सभी से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। एटीएस ने कानपुर के आसपास जिलों में भी दबिशें दी हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एटीएस और पुलिस ने दोपहर में चमनगंज क्षेत्र में कई जगह दबिशें दीं। क्षेत्र से चार युवकों को उठाया है। देर शाम एक टीम बाबूपुरवा स्थित मल्टीप्लेक्स पहुंची और गेट पर खड़े एक युवक को उठा लिया। वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि लाल रंग की लग्जरी कार से सशस्त्र पांच-छह लोग आए थे, वे लोग गेट पर खड़े युवक को देखते ही उस पर झपट पड़े। उसे दबोच कर गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए। पकड़े गए युवकों के बारे में पुलिस और एटीएस अफसर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। एक अफसर का कहना है कि मामले की जांच एटीएस लखनऊ कर रही है। वहीं की टीम ने छामेपारी की होगी। बर्रा, बाबूपुरवा, चमनगंज और चकेरी, कल्याणपुर, कोहना समेत कई स्थानों पर छापेमारी हुई है।

एटीएस ने इमरान और उसके परिजनों को समझाया

डेमो पिक
एटीएस की टीम बुधवार को आईएसआईएस के गुर्गे फैसल के घर केडीए कालोनी जाजमऊ पहुंची।  मुहल्ले के लोगों की मौजूदगी में फैसल के भाई और परिवार के लोगों से बातचीत की। कहा कि पहले की तरह आप लोग अपना जीवन जिएं। नौकरी जाएं और कामकाज करें। पुलिस और एटीएस आप लोगों का पूरा सहयोग करेगी। फैसल अपने किए की सजा भुगत रहा है। एटीएस अफसरों का कहना है कि गिरफ्तार सभी आतंकवादियों के परिजनों का जीवन पटरी पर लाने के लिए उनकी कांउसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा का भरोसा दिया

डेमो पिक
एटीएस ने तीन भाइयों फैसल, दानिश और इमरान को पकड़ा था। बाद में इमरान को निर्दोष पाकर छोड़ दिया था। अब इमरान और उसके परिजन घर से नहीं निकल रहे हैं। कोई काम-धंधे पर नहीं जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर सीओ एटीएस मनीष सोनकर टीम के संग इमरान के घर पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। साथ ही इमरान से नौकरी और उसकेपिता से पहले की तरह दुकान खोलने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें