फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को फंसता देख चेन लुटेरों ने कर दी हवाई फायरिंग

Sun, 06 Nov 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वारदात से डरी महिला काफी देर तक रोती रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के भीड़-भाड़ वाले इलाके अशोक नगर में शनिवार सुबह 10 बजे दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बेटी के साथ जा रही महिला की चेन लूट ली। महिला ने एक बदमाश को दबोच लिया तो वह चलती बाइक  से लड़खड़ा कर गिर गया और खुद को फंसता देख महिला की कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी, फिर हवाई फायरिंग करते हुए साथी के साथ भाग निकला। वारदात से डरी महिला काफी देर तक रोती रही। पुलिस अफसरों ने उन्हें संभाला।  
विज्ञापन

झकरकटी रायपुरवा निवासी लकड़ी करोबारी राजीव दीक्षित की बेटी रति फातिमा इंटर कॉलेज, अशोक नगर की छात्रा है। शनिवार सुबह कॉलेज में पैरेंट्स मीटिंग थी। रति अपनी मां पम्मी के साथ कॉलेज जा रही थी। मोतीझील चौराहे के पास टेंपों से उतर कर दोनों पैदल जा रही थीं, तभी बनारसी टी स्टाल से फातिमा कान्वेंट रोड पर पीछे से काली पल्सर बाइक से दो बदमाश आए और पीछे बैठे बदमाश ने पम्मी के गले से चेन तोड़ ली। पम्मी ने उसकी शर्ट पकड़ ली तो बाइक लड़खड़ा गई। इस पर लुटेरा उतरा और पम्मी की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इससे पम्मी सहम गईं। वे कुछ समझ पातीं कि इससे पहले लुटेरे ने पिस्टल से हवा में फायर झोंक दिया और बाइक पर बैठकर सामने डॉ. अनूप अवस्थी वाली गली में भाग निकला। वारदात के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन किसी ने लुटेरों का पीछा नहीं किया। बाद में एसपी साउथ राकेश जौली, सीओ नजीराबाद नम्रता श्रीवास्तव सहित नजीराबाद और स्वरूप नगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। स्वरूप नगर और नजीराबाद थाने की पुलिस सीमा विवाद में घंटों उलझी रहीं। बाद में एसपी साउथ के आदेश पर नजीराबाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी साउथ ने बताया कि आस-पास के घरों-प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें