कानपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस चेकिंग के विरोध में कानपुर के परेड चौराहे में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान चक्काजाम का प्रयास भी किया गया। शनिवार की शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इस दौरान तीन लड़कों को सिपाहियों ने रोका। पूछताछ के दौरान लड़के पुलिस से भिड़ गए। आरोप है कि चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। युवकों के समर्थन में क्षेत्रीय लोग आ गए। पुलिस अधीक्षक को फोन किया गया और फिर जाम लगा दिया। फिलहाल किसी तरह मामला शांत कराने के बाद परेड चौराहे पर जाम खुलवाया गया।