उन्नाव जिले में शादी के 17 दिन बाद बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रहने वाले पिता-भाई समेत 11 लोगों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरा घटनाक्रम बंथरा थाना क्षेत्र से जुड़ा होने पर एसपी ने आईजी को पत्र भेजकर बंथरा पुलिस से विवेचना कराए जाने की मांग की थी।
रिपोर्ट उन्नाव में दर्ज होने का हवाला देकर आईजी ने एसपी की मांग को ठुकराते हुए विवेचना उन्नाव पुलिस को ही करने के निर्देश जारी किए हैं। महिला थाना प्रभारी ने घटना की विवेचना शुरू की है। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की एक महिला का विवाह 19 अप्रैल 2019 को उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था।