यूपी के घाटमपुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान के वकील पति की हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक पुराने हिस्ट्रीशीटर भूरा सिंह को तमंचे और कारतूस के साथ हिरासत में लिया है।
यह घटना घाटमपुर कोतवाली क्षेत्री के राम सारी गांव की है। प्रधान के पति सत्येंद्र सिंह का शव सीएचसी घाटमपुर लाया गया। जहां आनन-फानन में पोस्टमार्टम किया गया। एसपी ग्रामीण और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।