खुद को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का पर्सनल सेक्रेटरी बताकर टप्पेबाज ने लाखों का लोन दिलाने के नाम पर तीन दुकानदारों से 75 हजार रुपये ठग लिए। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रावतपुर गांव के सैय्यद नगर निवासी मो. हसीब ने बताया कि वह गोविंदनगर में मेन्स पार्लर में काम करता है।
लाल क्वार्टर में किराये पर रहने वाले राकेश तिवारी ने खुद को सांसद का सेक्रेटरी बताकर उससे दोस्ती कर ली। एक दिन उसने अपनी आर्थिक परेशानी राकेश को बताई। इस पर उसने 7.50 लाख रुपये का ग्रुप लोन कराने का झांसा दिया। बताया कि सरकार 2.50 लाख की छूट भी देगी।
उसके झांसे में आकर उसने होजरी का काम करने वाले दोस्त इमरान और उसके कारीगर को हाफिज खान को शामिल कर लोन दिलाने की बात कही। लोन के नाम पर उसने तीनों से 75 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से तीनों लोगों को टहलाने लगा।