फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)।
मायके से पुत्र के दिनौरा की रस्म पूरी कर पति के साथ ससुराल लौट रही महिला के बैग से चोरों ने सोने के ढाई लाख के जेवर गायब कर दिए। ट्रेन से उतरने के पश्चात जब महिला को घटना की जानकारी हुई, तो वह बेहोश हो गई। महिला के पति ने जीआरपी बांदा को घटना से अवगत कराया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


कस्बे के रामलीला मैदान निवासी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह पत्नी साधना व बेटे के साथ अपनी ससुराल अतर्रा बेटे का दिनौरा संस्कार कराने गया था। शुक्रवार की शाम वह पत्नी व बेटे के साथ मानिकपुर कानपुर पैसेंजर से कस्बा आ रहा था। शुक्रवार रात नौ बजे पैसेंजर ट्रेन से कस्बे के रेलवे स्टेशन पर उतरा और बैग खोलकर देखा, उसमें रखे दो सोने के हार, झुमकी, पांच सोने की अंगूठी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवरात गायब होने पर महिला को गश आ गया और स्टेशन पर ही बैठ गई। पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि इंगोहटा रेलवे स्टेशन में उसने बैग खोलकर देखा था। तब तक पूरा जेवरात मौजूद था। इंगोहटा से सुमेरपुर के बीच ही चोरी हुई है। पीड़ित ने जीआरपी बांदा को घटना से अवगत कराया है। इस पर उन्होंने सोमवार को मुकदमा दर्जकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

-रेलवे स्टेशन पर उतर बैग खोलने के बाद महिला को आया गश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें