फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा हटाकर पुलिस ने शव ढूंढने के लिए कराई खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हथगाम(फतेहपुर)। ढाई महीने पहले शिक्षक की हत्या के बाद गायब शव को खोजने के लिए पुलिस ने सोमवार को शिक्षक के घर की खोदाई कराई। कई जगह खोदा गया लेकिन वहां पर कुछ भी सुराग नहीं मिला। पुलिस एक बार फिर से शव खोजने में विफल रही।
विज्ञापन


कस्बा निवासी शिक्षक विमल गुप्ता 27 दिसंबर 2017 को घर से लापता हो गए थे। शिक्षक की मां ने बहू, उसके प्रेमी और पौत्री के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस की खोजबीन के बाद अभी तक शिक्षक का शव बरामद नहीं हो पाया है। शिक्षक की मां ने घर के अंदर शव छिपा होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने सोमवार को दलबल के साथ शिक्षक के घर पहुंच कर मिट्टी की खुदाई कराई, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मां की आशंका दूर करने की लिए कमरे में भरा भूसा हटाकर भी खोदाई कराई गई है, लेकिन वहां से कुछ भी नहीं निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें