फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौदहा बवाल के बाद हमीरपुर में 2200 पर शांतिभंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। मौदहा कस्बे में बवाल के बाद से अतिसंवेदनशील जनपदों की श्रेणी में जनपद आ चुका है। इसी वजह से जिले में 2200 लोगों को शांति भंग की कार्रवाई की गई जबकि 450 लोगों को पाबंद किया गया है। हमीरपुर जनपद देश भर में अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता था। इसके बीच पिछले दिनों मौदहा में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान हुए विवादों ने दशकों पुराने मेल-मिलाप व सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को पलीता लगा दिया। इसी वजह से अपना जनपद प्रदेश के 20 अति संवेदनशील जिलों की सूची में आ गया। एसपी हेमराज मीना ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से निपटा जाएगा। धार्मिक जुलूसों में हथियारों का भी प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल मौजूदा समय में पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है।
2200 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें