पुलिस ने जुए फड़ पर मारा छापा, नौ गिरफ्तार
राजापुर। थाना क्षेत्र के सरधुवा गांव के एक बगीचे में जुए की फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 5 हजार 500 रुपये व जमातलाशी में 30 हजार 290 रुपये बरामद किए गए।
शनिवार को थानाध्यक्ष राजापुर वीरेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ सरधुवा गांव के बगीचे में जुए के फड़ में छापा डाला। जिसमें कलवारा निवासी नागेंद्र, सुरसेन निवासी राजेद्र प्रसाद, पन्ना एमपी बनीसागर निवासी सत्येंद्र सिंह, पहाड़ी थाना के रघुवंशपुरी निवासी देव गुलाम, कमलेश, केदारेश्वरव रामसुमेर, महुवा गांव निवासी पुनित मिश्र, सुरसेन गांव निवासी प्रमोद को गिरफतार किया है। सरधुवा गांव निवासी सुदीप भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मालफड से 5500 रुपये व तलाशी में 3090 रुपये व तास के पत्ते बरामद किया है। ब्यूरो