इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला सवी के पास एक्सप्रेस वे पर इंडिका कार के डीसीएम से टकराने से घायल कार सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्ट मार्टम कराया है।
मधुवनी बिहार निवासी मनीष कुमार (35) पुत्र विनोद यादव साथियों के साथ दिल्ली के एम्स में भर्ती मरीज को देखने के लिए गए थे। जब वह अपनी इंडिका कार से वापस लौट रहे थे। तभी चौबिया क्षेत्र के गांव नगला सवी के पास गत गुरुवार को पहले से पलटी पड़ी डीसीएम से उनकी कार टकरा गई थी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मनीष को उपचार के लिए सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
जहां शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।