भरथना (इटावा)। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला बालूगंज में शाम 8.30 बजे सेल्समैन की साइकिल से झोला गायब हो गया। झोले में 5500 रुपये व कुछ कागजात थे।
मोबाइल दुकान के सेल्समैन अतुल पुत्र सुरेशचंद्र निवासी मोहल्ला गिरधारीपुरा ने बताया कि वह हर रोज की तरह उधारी की वसूली कर रहा था। मोहल्ला बालूगंज में साइकिल के पहिये में कुछ कमी आने पर उतरकर देखने लगा इसी दौरान साइकिल के हैंडिल में टंगा झोला गायब हो गया। झोले में लगभग 5500 रुपये व कुछ कागजात थे। सूचना पर मोबाइल 100 पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।