फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में महिला से आठ हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आई महिला को मदद का झांसा देकर दो युवकों ने आठ हजार रुपये लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले।

बंसनपुरवा निवासी मंजू पत्नी मुन्ना सिंह शनिवार सुबह अकबरपुर में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आई थीं। एटीएम के अंदर दो युवक पहले से मौजूद थे। मंजू मशीन में कार्ड डालकर ऑपरेट करने लगीं। मदद का झांसा देकर एक युवक मशीन ऑपरेट करने लगा। कुछ सेकेंड के बाद मशीन से रुपये निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवकों ने रुपये अपने बताकर ले लिए और गिनने लगे। मंजू ने विरोध किया तो डांटते हुए बैलेंस चेक करने की बात कहकर एटीएम से बाहर निकल गए। मंजू ने बाहर निकलकर शोर मचाया लेकिन दोनों बदमाश अपाचे बाइक से भाग निकले। महिला ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




एटीएम में महिला से आठ हजार रुपये लूटे
अकबरपुर के आईसीआईसीआई बैंक हुई वारदात
फोटो संख्या 16एकेबीपी01- टप्पेबाजी की शिकार महिला मंजू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें