फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारा में इटावा हाईवे पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। ईवीएम की बजाए बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर इटावा-कानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास जाम लगाए संविधान बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का मंगलवार को पुलिस से संघर्ष हो गया। समिति कार्यकर्ताओं के पथराव करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दागे और एंटी राइटगन से गोलियां दागीं। पथराव में सीओ, नायब तहसीलदार, दो इंस्पेक्टर व एसडीएम का चालक घायल हो गया। चौकी इंचार्ज ने संविधान बचाओ संघर्ष समिति के 16 नामजद सहित 150 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उपद्रव के कारण करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा।

संविधान बचाओ संघर्ष समिति के लोग दोपहर करीब 12:30 बजे हाईवे पर पहुंचे और पत्थर व झाड़ियां डालकर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 1 बजे मौके पर पहुंचे अकबरपुर एसडीएम आनंद सिंह, सीओ अर्पित कपूर, नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह और अकबरपुर थाने की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों अधिकारियों से अभद्रता करने के साथ पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस की गोले छोड़े और एंटी राइट गन से फायरिंग की। जिससे वह खेतों की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव में सीओ, नायब तहसीलदार के अलावा अकबरपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, बारा चौकी इंचार्ज विष्णुकांत तिवारी और एसडीएम का चालक वीर सिंह घायल घायल हो गए। पुलिस ने दौड़ाकर 16 उपद्रवियों को पकड़ लिया। बारा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष समेत 16 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बवाल के कारण हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। उपद्रवियों को काबू करने के बाद पुलिस ने हाईवे पर पड़े पत्थर व झाड़ियां हटाकर यातायात बहाल कराया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। कोतवाल ने हवाई फायरिंग से इनकार किया है।



बारा में इटावा हाईवे पर बवाल
जमा लगाए संविधान बचाओ संघर्ष समिति कार्यकर्ताओं ने किया पथराव
क्रासर
पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैर के गोले छोड़े और एंटी राइट गन से की फायरिंग
पथराव में सीओ, नायब तहसीलदार, दो चौकी इंचार्ज व एसडीएम का चालक घायल
समिति जिलाध्यक्ष समेत 16 नामजद आरोपी गिरफ्तार, 150 अज्ञात पर भी मुकदमा



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें