फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात-09

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को लेकर अपहरणकर्ताओं को ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन


कानपुर देहात। आलमपुरखेड़ा से बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस को अपहरणकर्ताओं के बारे में सुराग हाथ नहीं लगा है। शुक्रवार को वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम बच्चे को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पुलिस ने जल्द ही वारदात का खुलासे की बात कही।
बुधवार को आलमपुर खेड़ा निवासी टेंट व्यवसायी सुरेंद्र गुप्ता के 9 वर्षीय बेटा मृदुल उर्फ कन्हैया का गांव के पास से बाइक सवार दो युवक अपहरण कर लिया था। मामले में बच्चे की पिता की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार की शाम अचानक मृदुल बदहवास हालत में गांव के बाहर मिला। हालांकि, कोई ठोस सुराग न लगने पर पुलिस मृदुल को संग लेकर संभावित ठिकानों पर जा रही। बच्चे को मीडिया से दूर रखा गया है।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए एसपी ने दो सीओ व दो इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार टीमें लगाई हैं। फिलहाल पुलिस को अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध उठाए हैं, उन्हें बच्चे को दिखाकर पहचान कराने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

मृदुल ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताआें ने उसकी आंखों में पट्टी बांधी रखी थी। इससे वह कुछ ठीक से देख नहीं पाया। सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा। चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें