फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने देवर पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्हौर/शिवराजपुर। दो अलग-अलग मामलों में भाभी-देवर में मारपीट हो गई। एक मामले में पीड़िता ने देवर के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि दूसरे मामले में महिला ने देवर पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पिटाई से घायल महिला को पुजिस ने सीएचसी भेजा है।
शिवराजपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि पति गुजरात में नौकरी करते हैं, वह गांव में दो बच्चों के साथ रहती है। बीते 24 जून को देवर रामू पुत्र सुघर सिंह ने बुरी नियत से उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर बाल पकड़कर उसे पीटा। चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर रामू जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग कर आरोपी पर सख्त कार्यवाई की मांग की है। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक अन्य मामले में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के आराजी ईशेपुर ढुलमऊ गांव में पारिवारिक विवाद के बाद देवर और भाभी में जमकर मारपीट हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने जैसे-तैसे दो पक्षों को शांत कराकर पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र के ढुलमऊ गांव रोशनी पत्नी अमृत सिंह का अपने ही देवर नरेश से घरेलू बातों पर कहासुनी हो गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक दोनों में मारपीट होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।



देवर पर छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
- ढुलमऊ गांव में मामूली बात पर देवर-भाभी में सिर-फुटौव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें