फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों ने बच्चे को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज के जगतपुर आदिल गांव में मंगलवार सुबह एक स्कार्पियों ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी रोहित सविता का दो साल का बेटा अमी घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी सुनील मिश्रा स्कार्पियो लेकर निकले। स्कार्पियो मोड़ते वक्त बच्चा पीछे खड़ा था। सुनील उसे देख नहीं पाए। बच्चा कार की पिछले पहिए की चपेट में आकर कुचल गया। हादसा देखकर परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे को लेकर स्कार्पियो सवार जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां पूजा रो-रो कर बदहवास हो गई। परिवार में एक बड़ा भाई अजय है। थानेदार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस भेजी गई थी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें