फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये ले जा रहे युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक को पांच बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया और 10 हजार रुपये और अंगूठी आदि लूट ली। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। पुलिस इसे आपसी मारपीट बता रही है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव का अखिलेश पुत्र विश्वेश्वर गुरुवार को दोपहर गिरवां गांव से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से 10 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। रास्ते में उसे बाइक सवार परिचित मिल गया। वह उसकी बाइक पर बैठ गया। बाइक चालक करीब पांच किमी दूर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां चार अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सब ने मिलकर उसे जमकर पीटा और मरणासन्न हालत में खेत में फेंककर उसके 10 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मोबाइल और कपड़े ले गए।

अखिलेश के मुताबिक शनिवार को तड़के होश आने पर वह घर पहुंचा। परिजन उसे थाने ले गए और वहां से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इस बारे में गिरवां थानाध्यक्ष लालजी सिंह का कहना है कि घटना सिर्फ मारपीट की है। बाइक पर जाते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी। किसी बात पर झगड़ा हो जाने पर मारपीट की। घटना की किसी ने तहरीर नहीं दी है। लूट की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें