कार चुराने का किया प्रयास
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरसेंडा निवासी नीरज कुमार पुत्र जगदीश बाबू ने बताया कि गत शनिवार की रात एक शादी समारोह से वापस आकर उन्होंने अपनी कार घर के समीप एक घेरे में खड़ी कर दी थी। रात में चोरों ने घेरे का ताला तोड़कर कार को बाहर निकाल किया ग्रामीणों की आहट एवं सड़क किनारे खेत में गाड़ी के फंस जाने से वह उसे सड़क पर छोड़ कर भाग गए।