इटावा। विवाहित को मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पिता ने तीन ससुराल वालों समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ीदुधी निवासी अवधेश कुमार ने विवाहिता पुत्री शुभि को विवाह के बाद से लगातार पीड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए शुभि के पति अजय कुमार शुक्ला पुत्र हरीकिशन, ननद पूनम देवी पुत्री हरीकिशन, देवर पंकज पुत्र हरीकिशन सभी निवासी मुहल्ला राजागंज, व दोस्त पंकज व सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।