फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से हटाई डा. अंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। बिना अनुमति पार्क में लगी डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को हटवा दिया। दोपहर बाद पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। प्रशासन का कहना है कि पार्क को लेकर कुछ विवाद चल रहा है।

गुरुवार सुबह मुख्यालय के कलक्ट्रेट मार्ग पर एलआईसी तिराहे के पास बने पार्क में कुछ युवकों ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों से प्रतिमा लगाने की वजह व अनुमति की जानकारी मांगी। इस युवकों की टोली भाग निकली। प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस टीम ने प्रतिमा को पार्क से हटवा दिया।
विज्ञापन


कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि इस पार्क को लेकर एलआईसी व विकास प्राधिकरण के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। ऐसे में बिना अनुमति पार्क में किसी की भी प्रतिमा लगाना गलत है। मोहल्ले के सुनील मिश्रा उर्फ विशाल ने अपने नाम की शिलापट्ट बनवाकर कुछ युवकों के साथ प्रतिमा रखाई थी। सुनील को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान अन्य भागे युवकों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह है पार्क का मामला
चित्रकूट। रत्नावली पार्क के नाम से बने इस पार्क का शुभारंभ 2003 में तत्कालीन प्रदेश के बसपा सरकार के मंत्री आरके सिंह पटेल ने किया था। इस पार्क के सुंदरीकरण को लेकर कई बार अनशन धरना भी हो चुका है। पार्क के पीछे एलआईसी बिल्ंिडग है। एलआईसी प्रशासन का कहना है कि पार्क उनके गेट के सामने बना है इसे हटाया जाए जबकि पार्क निर्माण कराने वाली संस्था विकास प्राधिकरण का कहना है कि यह सही स्थान पर बना है। इसे लेकर कुछ कानूनी विवाद चल रहा है।

समिति की नहीं गठित कमेटी
चित्रकूट। मूर्ति स्थापित करने के विवाद में पकड़े गए युवक सुनील उर्फ विशाल ने खुद को बुंदेलखंड किसान विकास समिति का पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष बताया है। उधर, समिति के जिलाध्यक्ष अनिल प्रधान ने इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि समिति की किसी ब्लाक की इकाई का गठन ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन


फुटकर दुकानदारों की दुकानें हटाई
चित्रकूट। पार्क में मूर्ति स्थापित की जानकारी के बाद पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम की गाज आस पास फुटकर दुकान रखे दुकानदारों पर गिरी। पार्क के चारों तरफ अतिक्रमण को हटाकर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें