फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश समझ ग्रामीणों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल। क्षेत्र के गांव फूटे कुआं के पास शनिवार रात होर्डिंग्स लगा कुछ युवकों ने बदमाश समझकर फायरिंग कर दी। युवक भागे तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पूरे गांव में दहशत पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब पड़ताल की तो मामला खुला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

शनिवार देर रात अजीतमल हाईवे क्षेत्र के गांव फूटे कुआं चौराहे के पास रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के होर्डिंग्स टांगे जा रहे थे। पोल पर चढ़कर होर्डिंग्स टांगने से हो रही खटपट से लोग बदमाश होने आहट समझ बैठे। इसी बीच किसी ने बदमाश कहते हुए फायर झोंक दिया। फ ायरिंग से होर्डिंग्स लगा रहे लड़के भी भाग खड़े हुए। इसके बाद भागने की आहट पाकर ग्रामीणों ने कई राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी की तो मामला कुछ और निकला। जब मामला ग्रामीणों और पुलिस को समझ में आया तो सभी ने राहत की सांस ली।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुछ लोग शुभकामनाओं के होर्डिंग्स लगा रहे थे। रात अधिक हो गई थी तो लोग होर्डिंग्स लगा रहे लड़कों को बदमाश समझ बैठे। इसी गलतफ हमी में फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें