तीन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट। शहर के गोलतालाब कसहाई रोड़ निवासी शैलेंद्र पुत्र बच्चा ने बताया कि 29 नवंबर की शाम को घर जाते समय रास्ते में इलाहाबाद रोड कर्वी निवासी दीपू पंाडेय, हिमांशु व सेानू चौबे ने उसे रोककर गाली गलौज कर नगदी छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर पिटाई की थी। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में नहीं दर्ज की गई थी। जिस पर मंगलवार को अदालत के आदेश पर कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत एससीयएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो