फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे बेहोश मिले मां और बेटा

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के पुखरायां में बेहोश मिला युवक। हाथरस का रहने वाला। संवाद - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे पिपरी गांव के पास मां और बेटा जहर खुरानी के शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में मिले दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। आधार कार्ड व मोबाइल नंबर पर परिजनों से बात करने पर हुई है। हाईवे किनारे पिपरी गांव के पास शुक्रवार शाम एक महिला और एक युवक बेहोशी की हालत में पड़े मिले। पास ही बैग पड़ा हुआ था। बेहोश पड़े युवक और महिला को सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। देर तक होश न आने पर डॉ. मनोज कुमार ने पहचान कराने का प्रयास किया। इसके बाद युवक की जेब में देखा गया तो उसका आधार कार्ड मिला। हाथरस के मुहाल गुमानपुर निवासी दीपक कुमार राना(26) लिखा है। युवक के मोबाइल में पापा लिखे नंबर पर डॉक्टर फोन किया। गुमानपुर निवासी भरत सिंह ने बताया कि दीपक कुमार उनका बेटा है। वह अपनी मां राजवती के साथ रिश्तेदारी में गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कानपुर की ओर से एक कार आकर पिपरी मोड़ के पहले रुकी थी। वह चली गई इसके बाद महिला और युवक वहां पर पड़े मिले। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मां व बेटा किसी छोटे प्राइवेट वाहन से झांसी की ओर जा रहे थे। वह बेहोशी की हालत में मिले हैं। ऐसा लगा रहा है जहर खुरानी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें