फोटो-11-टाउनहाल में डाक टिकट प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते आयोजक डॉ हरीमोहन पुरवार।
---------
आजादी से पहले व बाद के डाक टिकटों की प्रदर्शनी लगी
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डाक सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन टाउन हाल में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम प्रियंका निरंजन ने भगवान गणेश के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर लिया। प्रदर्शनी में संध्या पुरवार व डॉ हरीमोहन पुरवार ने संग्रहीत अपनी निजी डाक सामग्री का प्रदर्शन किया। डाक सामग्री में आज से 130 साल पहले चलाए गए क्वीन विक्टोरियों से लेकर एडवर्ड, जार्ज पंचम, जार्ज षष्ठम आदि के आजादी के पूर्व व आजादी के बाद के डाक टिकट, लिफाफा, पोस्टकार्ड आदि प्रदर्शित किए गए। विश्व का पहला डाक टिकट पैनी ब्लैक इस प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा। इस मौके पर डीएम ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से छात्र इतिहास के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक सोपानों का ज्ञान प्राप्त करते हैं। डीआईओएस भगवत पटेल ने डाक टिकट प्रदर्शनी की सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी मौजूद रहे। (संवाद)