कानपुर। लॉकडाउन उल्लंघन में रविवार को विभिन्न थानों में कुल 61 मुकदमे दर्ज किए गए और 178 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 2491 वाहनों को चेक किया गया। 601 वाहन सवारों का चालान किया गया। वाहन के कागज न दिखा पाने पर 28 वाहनों को सीज किया। कुल 12 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।