बांदा। डीआईजी और शासन द्वारा कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए चित्रकूटधाम मंडल में नामित किए गए नोडल अधिकारी दीपक कुमार ने मंगलवार को शाम यहां पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। सर्किल वाइज अपराध और कार्रवाई की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में डीएम हीरा लाल, एसपी गणेश साहा सहित आबकारी, परिवहन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वन, खनिज, बिजली आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। बुधवार (23 अक्तूबर) को दिन में 3 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और शाम 4 बजे मीडिया से बात करेंगे। ब्यूरो